• Wed. Apr 22nd, 2026

    अल्मोडा – जय श्री राम मालिक एवं टैक्सी समिति धारानौला के चुनाव पर एसडीएम सदर ने रोक लगा दी है। शिकायत मिलने के बाद शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रविवार को जय श्री राम मालिक एवं टैक्सी समिति धारानौला का चुनाव सम्पन्न होना था। लेकिन कई टैक्सी चालकों ने डीएम और एसएसपी से चुनावों के संबंध में एक शिकायत की थी। जिसमें समिति की ओर से कराए जा रहे चुनावों को नियम विरूद्ध बताया गया था। शिकायत में कहा गया था कि समिति का अभी रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। साथ ही समिति द्वारा स्थानीय टैक्सी चालकों के नाम हटा कर संगठन बनाया गया है और मनमाने तरीके से चुनाव कराने की साजिश की जा रही है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की संभावना काफी कम है। शिकायतकर्ताओं में दीपक सिंह बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, जगदीश, हरीश, साकेत साह आदि शामिल रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *