• Mon. Mar 30th, 2026

    तेज बहाव की चपेट में आकर एक दुकानदार की मौत

    स्याल्दे । स्याल्दे में विनोद नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक दुकानदार की मौत हो गई। राजस्व व पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला। राजस्व विभाग ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। व्यापारी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक कैहड़गांव निवासी चंदन राम 52 वर्ष पुत्र खीम राम स्याल्दे में टेलरिंग दुकान चलाते थे।

    रविवार शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान नदी पार करते समय उन्होंने संतुलन खो दिया और वह नदी में गिर गए। देखते ही देखते नदी के तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व की टीम और पुलिस पहुंच गई।

    स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने चंदन राम की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को उनका शव केदार पुल के पास मिला। राजस्व की टीम ने शव को कब्जे में लेकर | पंचनामे की कार्रवाई की, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *