• Sun. Mar 22nd, 2026

    देहरादून: आंगनबाड़ी केंद्र मदासी में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

    डेंगू से बचने के उपायों की दी गई जानकारी

    देहरादून। आज मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र मदासी ब्लॉक डोईवाला में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें मोटे अनाजों की जानकारी दी गई साथ ही मौसम के अनुसार फल हरी साग सब्जियां के बारे में जानकारी दी गई।

    सुपरवाइजर सलिता अग्रवाल ने डेंगू के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी जानकारी दी गई।

    समूह की महिलाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत पर नृत्य द्वारा संदेश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मदासी की प्रधानाध्यापिका अल्पना केशव ने भी पोषण कार्यक्रम और डेंगू की जानकारी दी,तथा डेंगू से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कानूप्रिया पुंडीर ने कहा कि यहां पोषण पखवाड़ा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।

    आपको बता दें कि पोषण माह को सफल बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आगनवाङी केन्द्रो में चलाए जा रहे हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *