• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: 14 सितंबर को आयोजित होने जा रहा बीजेपी का लोकसभा सम्मेलन

    14 सितंबर को अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

    जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट महामंत्री संगठन अजेय, सांसद अजय टम्टा समेत प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी गण सम्मेलन को संबोधित करेंगे इस सम्मेलन में अल्मोड़ा लोक सभा के समस्त भाजपा विधायक भाजपा जिलों के प्रभारी ,सह प्रभारी भाजपा के सांगठनिक जिलों अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत व रानीखेत जिलों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष मंडल महामंत्री व समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

    इस अवसर पर आज भाजपा अल्मोड़ा द्वारा एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तय किया गया कि कार्यक्रम सुनीता सनसिटी सेंटर अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा तथा इसके सफल आयोजन के लिए जिला मंडल व विभिन्न मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी को विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंप दी गई है ।

    इससे पहले सुबह 10 बजे से सोशीयल मिडिया जिला व नगर, मण्डल, ग्रामीण मंडल के सभी पदाधिकारियों की भी मीटिंग ली गई , जलपान व लन्च कि व्यवस्था कि गई थी। सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा सांसद अजय टम्टा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी महिपाल बिष्ट जिला मंत्री महेश बिष्ट देवाशीष नेगी दीपक साह कन्नू जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी दर्शन रावत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन जोशी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह पंकज जोशी नगर महामंत्री मनोज जोशी अर्जुन बिष्ट दिनेश मठपाल चंद्र जोशी प्रयाग जोशी दिशांत पवार युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा पारस कांडपाल कनक पंत आशीष गुरुरानी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष भावना तिवारी निखिल टम्टा पीयूष कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *