• Sun. May 24th, 2026

शहर से नवीन कलेक्ट्रेट तक सिटी बस के संचालन हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही हेतु दिये आदेश

web fast news logo

जिलाधिकारी वंदना ने नगरपालिका के विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर वासियों को आवारा पशुओं, बंदरों, गाय तथा कुत्तों से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाने हेतु अधिकारियों निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने नगर से गायों को गौशाला पहुंचाने के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा इस दिशा में जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने टैग लगी हुई गायों को आवारा स्थिति में पाए जाने पर संबंधित गौपालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा लगातार तीन बार गाय के शहर में खुला पाए जाने पर गाय को जब्त कर गौशाला भेजने की कार्यवाही करने के जिर्देश दिए।

शहर से नवीन कलेक्ट्रेट तक सिटी बस के संचालन हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूरी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट मार्ग में बनने वाली सुरक्षा दीवार के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सिंगल यूज प्लास्टिक के नियंत्रण हेतु प्रतिबंधित 22 प्रकार की प्लास्टिक पर प्रभावी इंफोर्समेंट करने को भी निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के आपूर्तिकर्ता बड़े ठेकेदारों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शहर में वेंडर गतिविधियों के संचालन  के विभिन्न प्रकरणों पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अल्मोड़ा, भरत त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *