• Thu. Feb 12th, 2026

उत्तराखंड: नदी में गिरी कार, एक की मौत, चार लापता

उत्तराखंड से एक सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आई है। यहाँ पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में पाबौ से आगे कोटद्वार मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य लापता हो गए। पुलिस ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई जब कार मासौ से पाबौ जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ)की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत अभियान चलाया। टीम ने जैसे तैसे रस्सी की सहायता से नीचे उतरी जहां उसे एक युवक का शव बरामद हो गया।

जानकारी के अनुसार अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात में अभियान को रोकना पड़ा। सुबह होते ही अभियान फिर शुरू किया गया लेकिन अभी तक अन्य किसी लापता का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पौड़ी जिले के गांव चाहर तल्ला के देवेंद्र गुसाईं (24) के रूप में हुई है जबकि चिपलधार के अमनदीप रावत (20), पाबौ के हिमांशु शाह (18), ढीकवाली के सौरभ (18) और चेड के प्रशांत गुसाईं (20) की पुलिस तलाश में है

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *