• Mon. Mar 30th, 2026

    Almora: हॉस्पिटल आई नाबालिक हुई लापता, पुलिस ने 2 घंटे के अंदर लगाया पता

    Almora / Someshwar: नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज होने के 02 घंटो के भीतर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद किया ।

    सोमेश्वर almora निवासी एक महिला ने थाना सोमेश्वर में दी तहरीर

    दिनांक- 26.09.2023 को सोमेश्वर निवासी एक महिला ने थाना सोमेश्वर almora में तहरीर दी कि उसकी पुत्री, उम्र- 15 वर्ष आज सुबह घर से अस्पताल के लिए आई थी, जो अबतक घर वापस नही आई है। जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन कुछ पता नही चल पाया है। नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में थाना सोमेश्वर में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई।

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सोमेश्वर को नाबालिग बालिका की शीघ्र तलाश/बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

    दो घण्टो के अंदर सितोली गांव के पास से बालिका सकुशल बरामद

    सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त थानों को गुमशुदा की तलाश हेतु सूचित किया गया तथा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के संभावित स्थानों पर ढूढखोज की गयी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को एफआईआर पंजीकृत होने के 02 घण्टो के अंदर सितोली गांव के पास सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

    परिजनों ने जताया आभार

    नाबालिग बालिका के गुमशुदा होने पर परिजन काफी परेशान थे अपनी बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा खुश होकर सोमेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

    सोमेश्वर पुलिस टीम

    1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह
    2-उ0नि0 मोनी टम्टा
    3-अपर उ0नि0 होशियार सिंह
    4-कानि0 वेद प्रकाश

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *