• Tue. Mar 3rd, 2026

İnternet üzerinden eğlence arayanlar için bahsegel giriş deneyimi vazgeçilmezdir.

paysafecard casinoer online casinos zimpler casinos online deposito paypal dkk online casinoer polskie kasyna online kasyno polska online casino mit visa einzahlen neteller casino deposit casino paypal dobre kasyna internetowe nowe casino online polskie kasyno online opinie mobile online casino bonus ohne einzahlung online magyar kaszinó online casinos neteller casinos that accept ecopayz amazon pay casino seriöse online casinos echtgeld best casino online in canada amazon pay casino best casino app casino neosurf új magyar online casino casinos online com transferencia bancaria kasyna online casino zimpler bezahlen kaszinó gyors kifizetéseket mifinity casino neosurf casinos canada casino online top melhores casinos portugal casinos online com transferencia bancaria ezeewallet casino polskie kasyno online 2025 casino online paypal mastercard casino online visa card casino mobil casino kasyno bez kyc kasyna internetowe opinie bedste bankoverførsel casino best casino that accepts muchbetter casino online com skrill binance online casino casino einzahlung mit visa casino paysafe uj online casino bitcoin online casino fast payout online casino online casino ohne österreichische lizenz betrugstest pay with phone bill casino best casino sites

İnternet üzerinden eğlence arayanlar için bahsegel giriş deneyimi vazgeçilmezdir.

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्वामी विवेकानन्द के विचारों का समावेश विषय पर मुख्य ऑडिटोरियम में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Byswati tewari

Oct 1, 2023 #SSJU

अल्मोड़ा: शनिवार को आजादी के अमृतकाल में G20 के अंतर्गत और रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय एवं राम कृष्ण,कुटीर अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्वामी विवेकानन्द के विचारों का समावेश विषय पर मुख्य ऑडिटोरियम में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई।

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अपनी ओर खींचती है

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट, स्वागत भाषण वक्ता स्वामी ध्रुवेशानन्द जी महाराज (अध्यक्ष, रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा), आधार व्याख्याता स्वामी वेद निष्ठानंद जी महाराज (रामकृष्ण मिशन एवं मठ, बेलूर मठ हावड़ा, पश्चिम बंगाल, विशिष्ट अतिथि प्रो० जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति), प्रो० मिल्टन देव ढाका विश्वविद्यालय,बांग्लादेश), डॉ० आशुतोष उर्स, स्ट्रोबेल (स्वीट्जरलैंड), शिक्षाविद मरीना क्रोशिया,मुख्य अतिथि स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज (अद्वेत आश्रम, मायावती चंपावत एवं अद्वेत आश्रम,कलकत्ता), प्रो० भीमा मनराल (संयोजक,अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी), प्रो० प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), आयोजक सचिव डॉ० चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, समापन सत्र के अध्यक्ष स्वामी आत्म श्रद्धानंद जी महाराज (सचिव रामकृष्ण मिशन,आश्रम,कानपुर) बतौर अतिथि मंच पर विराजमान रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज (अध्यक्ष, रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा) ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा यह सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अपनी ओर खींचती है। यहां स्वामी विवेकानन्द जी के साथ ही कई महान संतों का आगमन हुआ है और उन्होंने इस नगरी के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध किया है।

स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्श, मूल्य और संस्कारों संबंधी विचार समाज की आवश्यकता हैं

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्श, मूल्य और संस्कारों संबंधी विचार समाज की आवश्यकता हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित कई विषयों के पाठ्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों, मूल्य, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति को चरितार्थ करते हुए पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं में विवेकानन्द जी के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा की विवेकानन्द जी एक व्यक्ति नहीं अपितु एक संस्थान थे। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सेमिनार हेतु रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा एवं शिक्षा संकाय को आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

वेदांत, उपांग, अष्टांग योग पर हुई चर्चा

डॉ० आशुतोष उर्स, स्ट्रोबेल (स्वीट्जरलैंड) ने वेदांत, उपांग, अष्टांग योग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भावना ही असली जीवन है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इन सभी को पिरोया ज्ञान है। भारतीय ज्ञान, वैदिक ज्ञान को उदाहरण सहित समझाया। शिक्षाविद मरीना क्रोशिया ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं।उनको शिक्षित करें। उन्होंने आयोजकों को आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को मनुष्य बनाना है

विशिष्ट अतिथि प्रो० जगत सिंह बिष्ट ने स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों , स्वामी जी की समावेशी शिक्षा को लेकर सोच, धर्म सम्मेलन में प्रस्तुत भाषणों के प्रसंगों को रखते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी मानते थे कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को मनुष्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे व्यक्तित्व का विकास नहीं तो हमारे मनुष्य होने का अर्थ नहीं। उन्होंने आगे बताया कि नवीन शिक्षा नीति में विवेकानन्द जी के विचारों को समाहित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन शिक्षा नीति व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करने में अपना अहम योगदान देगी।

विवेकानन्द जी के आदर्श और विचार व्यक्तित्व का विकास करते हैं

मुख्य अतिथि स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज (अद्वेत आश्रम, मायावती चंपावत एवं अद्वेत आश्रम,कलकत्ता) ने नवीन शिक्षा नीति में विवेकानन्द जी के विचारों को समाविष्ट करने की जानकारी दी।
आधार व्याख्याता स्वामी वेद निष्ठानंद जी महाराज (रामकृष्ण मिशन एवं मठ, बेलूर मठ हावड़ा, पश्चिम बंगाल,डॉ० शैलेश उप्रेती और प्रो० मिल्टन देव ढाका विश्वविद्यालय,बांग्लादेश) ऑनलाइन रूप से जुड़े।
सेमिनार संयोजक प्रो० भीमा मनराल ने आभार जताते हुए कहा की विवेकानन्द जी के आदर्श और विचार व्यक्तित्व का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा संकाय द्वारा समाजपयोगी सेमिनारों का आयोजन करता रहेगा।
उद्घाटन के उपरांत तकनीकी सत्रों का संचालन हुआ। समानांतर चले दो तकनीकी सत्र में डॉ ममता पंत एवं डॉ गिरीश चन्द्र जोशी ने अध्यक्षता की और पूजा नेगी ने संचालन किया।
उद्घाटन से पूर्व अतिथियों का बैज अलंकरण, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत का गायन किया।

डॉ० रिजवाना सिद्धिकी की सम्पादित पुस्तकों का विमोचन किया गया

सेमिनार में अंतराष्ट्रीय सेमिनार से संबंधित सोविनियर के साथ डॉ० रिजवाना सिद्धिकी की सम्पादित पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर कुलसचिव भाष्कर चौधरी, प्रो० कौस्तुबानन्द पांडे, प्रो० विद्याधर सिंह नेगी, डॉ० रिजवाना सिद्धिकी,डॉ० संगीता पवार, डॉ० ममता असवाल,प्रोपी इला साह, प्रो० शेखर जोशी, डॉ० प्रीति आर्या, डॉ० ममता पंत,डॉ० पारुल सक्सेना, डॉ० धनी आर्या, डॉ० नीता भारती, डॉ० संदीप पांडे,डॉ० बलवंत आर्या, डॉ० अंकिता , डॉ० ममता कांडपाल, डॉ० देवेंद्र चनियाल, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० ममता कांडपाल, डॉ० अशोक उप्रेती, डॉ० सरोज जोशी, डॉ० ललिता रावल, डॉ० लल्लन कुमार, कुंदन लटवाल, प्रकाश भट्ट,डॉ० प्रेम प्रकाश पांडे, डॉ० मनोज कार्की,डॉ० पूजा, डॉ० गिरीश जोशी, विपिन जोशी (वैयक्तिक सहायक) आदि सहित कई शोधार्थी, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानन्द स्प्रिचुअल सर्किट स्टडी सेंटर का लोकार्पण

विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द स्प्रिचुअल स्टडी सेंटर सर्किट के मानचित्र का लोकार्पण सोबन सिंह विश्वविद्यालय के प्रशाशनिक भवन में स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज, माननीय कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा स्वामी शुद्धिदानंद, प्रो विद्याधर सिंह नेगी, डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक सर्किट स्टडी सेंटर के लोकार्पण

इस आध्यात्मिक सर्किट स्टडी सेंटर के लोकार्पण अवसर सर्किट का उद्देश्य बताते हुए कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी कुमाऊं यात्रा में जिन जिन स्थानों में अपने कदम रखे, वहां स्टडी सेंटरों की स्थापना कर विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी से परिचय कराना है। विद्यार्थी उन स्थानों को जानेंगे। आध्यात्म के लिए ये क्षेत्र उत्कृष्ट हैं। स्वामी जी के आगमन से इन क्षेत्रों को विश्वव्यापी पहचान मिली है। इन स्थानों में काठगोदाम, नैनीताल, काकड़ीघाट, विवेकानन्द शिला, लाल बद्री शाह हाउस, कसारदेवी, देवलधार, बिनसर डाक बंगला, ओकले हाउस, थॉम्पसन हाउस, स्याही देवी, धारी डाक बंगला, पहारपानी, मौरनॉला, धुनाघट, अद्वैत आश्रम, मायावती, खटीमा हैं। जिनको मिलाकर सर्किट से जोड़ा जाएगा। जहां भविष्य में अन्य शैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी हो सकेगा।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *