• Fri. Apr 24th, 2026

    मनीष जोशी बने प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री


    अल्मोड़ा-प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा अपने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर आज की है।

    प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनीष जोशी को प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर पूरे जिले के व्यापारियों और जिला व्यापार मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,महामंत्री प्रकाश मिश्रा,उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी,उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है।

    मनीष जोशी पूर्व में व्यापार मंडल के जिलामंत्री थे।उनके मार्गदर्शन में संगठन और भी मजबूत होगा।मनीष जोशी के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर अल्मोड़ा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला कोषाध्यक्ष हरीश जोशी,मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,अमन नज्जोन,मोहन कनवाल,दीपक वर्मा,शहजाद कश्मीरी, जगमोहन अग्रवाल,राकेश तिवारी, दीप लाल साह,सुनील कर्नाटक, ललित कार्की,रंजन गुप्ता,अतुल पांडे, परवेश कुरेशी,आनंद कनवाल,दीप जोशी,रवि बनोला,हरीश दरमवाल, प्रकाश बिष्ट,वकुल साह,प्रताप कनवाल,राजेंद्र प्रसाद,प्रतेष पांडे, कार्तिक साह,राहुल बिष्ट,बलवंत राणा, आशु गोस्वामी,अजय वर्मा,पवन साह आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *