• Tue. Apr 21st, 2026

    पत्नी ने खाया जहर, पति ने लगाई फांसी, दो बेटियां हुई अनाथ

    हरिद्वार में एक आत्महत्या का गंभीर मामला सामने आया है जहां 24 घंटे के भीतर पत्नी व पति ने खुदकुशी कर ली। संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या से मौत की वजह को पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

    वहीं पति के शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। दंपति की मौत से उनकी दो बेटियां अनाथ हो गयी हैं।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में एक महिला ने कल संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। परिजन उसे बचाने के लिये स्थानीय अस्पताल ले गये। वहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मृतका के पति ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सूचना मिलने पर पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की थी, जबकि उसके पति 40 वर्षीय पन्ना लाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

    सुसाइड नोट में उसने पत्नी की खुदकुशी के कारण अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों से पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रही थी। उनकी दो बेटियां है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बेटियां अपनी सुधबुध खो बैठी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *