• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: एसपीएस में चित्रकला प्रदर्शनी का दूसरा दिन, खरीदी जा रही डॉ. मठपाल की पेंटिंग्स

    अल्मोड़ा: पद्मश्री मठपाल यशोधर की  तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का  आज शारदा पब्लिक स्कूल में द्वितीय दिवस का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी, पद्मश्री यशोधर मठपाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लरखचौरा पी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

    विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा स्वागत गीत- शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुती दी गयी। चित्रकला प्रदर्शनी में लोगों द्वारा पद्मश्री यशोधर मठपाल जी की कला चित्रकला को खरीदा जा रहा है।

    इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, सुनील चौहान, पारितोष जोशी  एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *