• Thu. Apr 23rd, 2026

    अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का समापन

    पांच विकासखंड के 96 मास्टर ट्रेनर शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

    अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सामुदायिक शिक्षा के अंतर्गत एस.एम.सी.व एस.एम.डी.सी. प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का समापन प्राचार्य डाइट जीजी गोस्वामी द्वारा किया गया।

    गोस्वामी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा से उपयोगी जानकारियां समाज तक पहुंचाएं। गोस्वामी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति व विद्यालय विकास समिति के क्षमता संवर्धन तथा उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी समुदाय के सम्मानित सदस्यों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी व मुख्य संदर्भ दाता श्री गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता एवं गुणवत्ता शिक्षा हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जानी आवश्यक है तथा शिक्षा के सार्वभौमीकरण के लिए समुदाय व विद्यालय प्रबंध समिति से सहयोग लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की प्राप्त की जा सकती है।

    इस अवसर पर संदर्भ दाता डॉक्टर दीपा जलाल ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन तथा शिक्षा के अधिकार 2009 के अंतर्गत बाल अधिकारों पर चर्चा की, मुख्य संदर्भ दाता डॉ सतीश भट्ट ने विद्यालय विकास योजना के निर्माण, शिक्षा का अधिकार, बालिका शिक्षा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी संकुल प्रभारी एवं शिक्षकों को दी। जिला समन्वयक डां नीतू सूद के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण हेतु विद्यालय प्रबंध समिति से संबंधित शिक्षाप्रद व प्रेरणादायक वीडियो क्लिपों का निर्माण किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता, समाज के सहयोग तथा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण में पांच विकासखंड के 96मास्टर ट्रेनर शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया इनके द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति, आपदा प्रबंधन, विद्यालय सुरक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामाजिक सम्परीक्षा, बाल अधिकार आदि पर समूह में कार्य कर प्रस्तुतीकरण किया गया।

    इस अवसर डॉ सरिता पांडे,डां सतीश चंद्र भट्ट, राजू मेहरा, हरीश पांडे, ललित मोहन पांडे, डॉ बी.सी पांडे, अशोक वनकोटी, एम.एस भंडारी,प्रकाश चंद जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, दीपा तिवारी, भुवन सिंह शिराड़ी, नायला अमान, ज्योति पांडे, ज्योति शाह, राम सिंह जैनी, जीवन चंद्र अधिकारी, उमेश चंद सुयाल, चंद्रशेखर नेगी,राजेंद्र बिष्ट, आदि शिक्षक उपस्थित थे इस अवसर पर पांच विकास खंडों के 49संकुल समन्वयक तथा हाई स्कूल इंटर से एक प्रवक्ता/शिक्षक ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कुल 96मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

    इन संदर्भ दाता शिक्षकों के द्वारा संकुल स्तर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा संचालित की जा रही समाजोपयोगी तथा शैक्षिक उन्नयन संबंधी जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षण को संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जी.एस . गैड़ा द्वारा किया गया

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *