• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: प्लास्टिक के कट्टे में एक लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

    अल्मोड़ा। एक लाख से अधिक कीमत के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

    मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के संकल्प “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु सभी सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

    प्लास्टिक के कट्टे में 7.900 किग्रा गांजा बरामद

    सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-23.10.2023 की रात्रि में पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- U.K -04 AJ 5953 मैगनेट निशान कार में सवार अभियुक्त संदीप सैन व हिमांशु आर्या के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 7.900 किग्रा गांजा बरामद होने पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार व गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार को सीज करते हुए थाना भतरौजखान में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।



    तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी होगी आवश्यक कार्यवाही

    मामले में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा उक्त गांजा रानीखेत के आस-पास के इलाके से एक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया गया है, जिसे वह तराई की तरफ ले जाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक दाम में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। चेकिंग के दौरान पकड़े गये। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1-संदीप सैन, उम्र- 28 वर्ष पुत्र बहादुर चन्द्र सैन, निवासी हरिपुरा, थाना बाजपुर, जिला उधमसिंहनगर
    2-हिमांशु आर्य, उम्र-28 वर्ष पुत्र ललित आर्य, निवासी ग्राम सलना, पो0 छतिनाखाल, द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा

    बरामदगी– 7.900 किग्रा गांजा
    कीमत- 1,18,500/-(एक लाख, अट्ठारह हजार, पाँच सौ रुपये)

    भतरौजखान पुलिस टीम

    1. थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी
    2. उ0नि0 गंगा राम गोला
    3. हे0कानि0 आनन्द त्रिपाठी
    4. कानि0 देवेन्द्र प्रताप

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *