• Fri. Apr 24th, 2026

    प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन होंगे छात्र संघ चुनाव

    उत्तराखंड के 140 कॉलेज और राज्य विश्वविद्यालय परिसरों में 7 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सभी कॉलेज प्रशासन को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव कराने को कहा गया है।

    आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे। 

    इस वर्ष राज्य में प्रवेश प्रक्रिया में कुछ देरी के कारण छात्र संघ चुनाव नवंबर माह में हो रहे हैं। 21 अक्टूबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी विश्वविद्यालय अपने कॉलेजों से समन्वय बनाकर छात्र संघ चुनाव की तारीख तय कर लें।,इसी क्रम में बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि, दून विवि के कुलपति और कुलसचिव की बैठक हुई।

    वहीं उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार अब विश्वविद्यालय अपना चुनावी कार्यक्रम घोषित करेंगे. कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे वीवी और श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अभी स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश नहीं हुए हैं। चुनाव तिथि घोषित होने के बाद कॉलेज को प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज को 6 नवंबर तक स्नातकोत्तर में प्रवेश कराने होंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *