• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव के चलते नगर के मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

    अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दृष्टिगत नगर के मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

    महोत्सव/मेला अवधि तक मॉल रोड पर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन रात्रि 12.00 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित

    तिलक राम वर्मा, सीओ रानीखेत/प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक- 26.10.2023 से 05.11.2023 तक नगर अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव के दौरान आम जनमानस की सुलभता एवं उन्हें यातायात सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इस हेतु अल्मोड़ा नगर के मॉल रोड पर भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक/डंपर व कैंटर)* के आवागमन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नगर के माल रोड पर प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) समय रात्रि-08.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहती है।

    वर्तमान में नगर के जीआईसी मैदान में दिनांक- 26.10.2023 से 05.11.2023 तक कुमांऊ महोत्सव प्रचलित है। उक्त के दृष्टिगत नगर के मॉल रोड पर कुमांऊ महोत्सव समाप्ति तिथि 05.11.2023 तक प्रतिदिन भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक/डंपर व कैंटर) का आवागमन समय रात्रि-12.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    इस महोत्सव अवधि के दौरान मालवाहक वाहन (ट्रक/डंपर व कैंटर) नगर के मॉल रोड में प्रवेश न कर आवागमन हेतु लोअर माल रोड, अल्मोड़ा का प्रयोग करेंगे।

    इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था पूर्व की भाँति यथावत रहेगी।

    पुलिस में अपील की है कि नगर के मॉल रोड पर हेरिटेज होटल से चौघानपाटा तक कुछ लोगों द्वारा सड़क पर स्थायी रुप से अपने वाहनों को पार्क (खड़ा) किया गया है, जिनके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर खड़े वाहनों को सम्बन्धित वाहन स्वामी/चालक तत्काल हटा लें, अन्यथा पुलिस द्वारा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की जायेगी। समस्त जनता से अनुरोध है कि कुमाऊं महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *