• Sat. May 30th, 2026

शराब पिए कैंटर चालक को देघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

शराब के नशे में वाहन चलाने पर देघाट पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन कैंटर सीज

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इंटरसेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट/ट्रिपल राईडिंग,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

आज सोमवार 30 अक्टूबर 2023 को थाना देघाट के उ0नि0 श्री जीवन सिंह सामंत द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान स्थान भाकुड़ा के पास वाहन संख्या- UK04 CA 8508 कैंटर को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक मनोज सिंह निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता, थाना लालकुआ, जनपद नैनीताल बिना ड्राइविंग लाइसेंस के शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया, जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कैंटर को सीज किया गया।
चेकिंग अभियान जारी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed