• Mon. Mar 30th, 2026

    प्रदेश में पन्द्रह साल या उससे अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर दी जाएगी सब्सिडी

    प्रदेश में पन्द्रह साल या उससे अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर सब्सिडी दी जाएगी। राज्य मंत्रिमण्डल ने पन्द्रह साल पुराने कमर्शियल वाहनों को स्क्रैप करने पर पन्द्रह प्रतिशत, जबकि निजी वाहन के लिए पच्चीस प्रतिशत की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

    मतलब 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों के स्क्रैप पर नया वाहन लेने पर सरकार, सलाना टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट के साथ ही सभी पुराने बकाए को माफ़ करने का फ़ैसला किया गया है।

    इस योजना के तहत सरकार को करीब 3.45 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होने की संभावना है।

    जबकि ऐसे वाहनों के स्क्रैप होने के बाद नए वाहन खरीदने पर जीएसटी के रूप में करीब 95 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

    सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने अगले दस सालों में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में जड़ी बूटी के उत्पादन को भी मंजूरी दी है। एक अन्य फैसले में मंत्रिमण्डल में वर्षा जल संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में चैक डैम बनाने का निर्णय भी लिया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *