बागेश्वर। एक ट्रक व बाइक की टक्कर के चलते बाइक चालक की मौत हो गयी। मामला थाना बैजनाथ अंतर्गत का है जहाँ बाइक व ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर व ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


थाना बैजनाथ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैजनाथ ग्वालदम मोटर मार्ग के पास मेलाडूंगरी आरएफसी गोदाम के समीप डंगोली से बैजनाथ को आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 CB 5264 से बैजनाथ से डंगोली जा रही बाइक संख्या यूके 02-6929 की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक डंगोली निवासी 23 वर्षीय पृथ्वी लाल वर्मा पुत्र सुंदर लाल बर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक में बैठे 20 वर्षीय करन भंडारी पुत्र राजेन्द्र सिंह ग्राम मेला डूंगरी गम्भीर रूप से घायल है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथ थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
