• Sat. Apr 4th, 2026

    उत्तराखंड के तीन पुलिस कर्मियों को मिलेगा गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन पदक

    प्रदेश के तीन पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृहमंत्री का वर्ष- 2023 स्पेशल ऑपरेशन पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के निरीक्षक पुलिस अबुल कलाम, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट और उपनिरीक्षक उमेश कुमार को यह पदक प्रदान किया जाएगा।

    गौरतलब है कि विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की ओर से हरिद्वार से की गयी 3 आतंकियों की गिरफ्तारी में इन अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ये तीनों पुलिस अधिकारी उत्तराखंड की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात हैं

    साल 2023 के लिए, 4 विशेष अभियानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक दिया गया. इनमें सीआरपीएफ से 51, एनआईए से 09, एनसीबी से 14, आन्ध्र प्रदेश पुलिस से 12, असम पुलिस से 5, गुजरात पुलिस से 20, झारखंड पुलिस से 16 और मध्य प्रदेश पुलिस से 21 लोगों को पुरस्कृत किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *