• Wed. Mar 25th, 2026

    हादसा! कोटबाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

    हल्द्वानी। इन दिनों क्षेत्र से सड़क दुर्घटनाएं की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज कोटाबाग क्षेत्र के बागनी गांव में सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर आ रही है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गयी है, घटना की सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई है, सड़क दुर्घटना दिल्ली नंबर की गाड़ी की हुई है।

    जो लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

    रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है, बताया जा रहा है की घटना देर रात की है, गाड़ी काफी गहरी खाई में गिरी है, जिसमें बैठे सभी पांच लोगों की मौत हो गई है, डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं कि लापरवाही से यह घटना हुई है उसकी जांच की जाएगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *