• Mon. May 25th, 2026

नशे में वाहन चलाकर स्कूटी व टेम्पो चालक को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे में वाहन चलाकर स्कूटी व टेम्पो चालक को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  रविवार दिनांक 3.12.2023 को समय 11:00 बजे लगभग जजी कोर्ट के पास एक कार wagnor के चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन को हल्द्वानी की तरफ से चलाते हुए डिवाइडर पार कर काठगोदाम से आ रहे ऑटो UK04 TA 9170 व स्कूटी UK 04 6708 पर टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा स्कूटी चालक को भी हाथ व पैर पर छोटे आई।

पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया

     

सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज SI कुमकुम धानिक, SI UT संजय धोनी, का0 प्रकाश बडाल, का0 ललित द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल घायलों को कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया। 


घायल व्यक्ति-

1- ऑटो चालक राजेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह निवासी बच्ची नगर नंबर 2 कटघरिया थाना मुखानी।
2-  स्कूटी चालक गौरव गोस्वामी उम्र- 29 वर्ष पुत्र तेज नाथ गोस्वामी निवासी चांदमारी काठगोदाम का उपचार कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है।

चालक गिरफ्तार

     उक्त कार चालक प्रकाश सिंह बिष्ट अपनी शादी की शॉपिंग हेतु हल्द्वानी आया था जो वापस अल्मोड़ा जा रहा था। नशे में वाहन दौड़ाकर उक्त कृत्य पर चालक का मेडिकल कराया गया जिसका नशे में होना पाया गया। चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *