• Sun. May 24th, 2026

जागेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, श्रद्धालुओं को पुलिस ने दिलाया प्राथमिक उपचार

जागेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराने पर चोटिल हो गई। तत्काल मौके पर पहुंचकर चौकी जागेश्वर पुलिस ने श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिलाया।

     आज शनिवार 9 दिसम्बर 2023 को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी पार्थ जोशी अपने 04 साथी आर्यन त्यागी, यश त्यागी, शिवानंद दुबे व दर्श कुशवाहा के साथ वाहन संख्या- UP-26AC 5834 ऑल्टो कार से जागेश्वर मंदिर दर्शन हेतु जा रहे थे।

     आरतोला पार्किंग के पास मोड पर उनका वाहन रोड किनारे बने पैराफिट से टकरा गया था,  जिसकी सूचना पास में ही स्थित चौकी जागेश्वर पुलिस को प्राप्त हुई। चौकी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पहुंचकर चोटिल सवारियों को नजदीकी मेडिकल स्टोर आरतोला से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वाहन में सवार 05  लोगों में से 02 को सामान्य चोट लगी थी बाकी 03 लोगों को कोई चोट नहीं आई थी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *