• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: 12 दिसंबर से खेल मैदान हवालबाग में आयोजित होंगी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताऐं

    अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा प्रशांत कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताऐं जिनमें विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, की प्रतियोगिताऐं दिनांक 12 दिसम्बर 2023 से खेल मैदान हवालबाग में आयोजित की जा रही है।

    23 दिसंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

    उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग 14,17,19 (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताओं में दिनांक 12 दिसम्बर को एथेलेटिक्स, 13 दिसम्बर को बालीबाल, 14 दिसम्बर को कबड्डी, 15 दिसम्बर को खो-खो का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 16 दिसम्बर को आयुवर्ग 14,17,19 (बालक एवं बालिका वर्ग) की फुटबाल प्रतियोगिता तथा आयु वर्ग 14,17,19 (बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताओं में दिनांक 18 दिसम्बर को एथेलेटिक्स, 19 दिसम्बर को बालीबाल, 22 दिसम्बर को कबड्डी एवं 23 दिसम्बर को खो-खो की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।


    उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रमाण-पत्र, अधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं एक पासपार्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *