• Fri. Feb 13th, 2026

सावधान बेरोजगारो : मदद के नाम पर ठग घूम रहे चारो ओर

ByD S Sijwali

Nov 3, 2022

Haldwani – यह मामला महानगर हल्द्वानी में सामने आया है। जिसमें ठग ने सोशल मीडिया के जरिए एक बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे हजारों की रकम हड़प ली है।

बेरोजगारों सावधान, क्योंकि महानगर में आये दिन नौकरी दिलाने की आड़ में लोगों को ठगने का गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगने के कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित जगमोहन पुत्र नाथ सिंह निवासी देवलचौड़ ने बताया कि उसने बीते दिनों नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए आवेदन किया। इस बीच उसे एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को नौकरी डॉट कॉम का कर्मचारी बताया। साथ ही उससे यह भी कहा कि वह उसकी नौकरी लगा देगा। लिहाजा इसके लिए उसे कुछ रकम जमा करनी होगी। इस पर जगमोहन से उसने 20780 रूपये वसूल लिए और कहा कि नौकरी के लिए उसे कुछ दिन इंतजार करना होगा। जब बीते दिवस जगमोहन ने उक्त नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो वह बंद निकला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैसे शिकार बनाते हैं जालसाज?लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए ये ठग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

ई-मेल: नौकरी देने का रैकेट चलाने वालों के लिए संभवतः यह सबसे आसान तरीका है. हसन कहते हैं, खुद को फ्रीलांस जॉब कंसल्टेंट के रूप में पेश कर ये Monster, Naukri, Times Jobs और Shine जैसे तमाम जॉब पोर्टल से लोगों की प्रोफाइल तक पहुंच हासिल कर लेते हैं। इसके बाद ये बल्क में मेल भेजते हैं। अगर ये 5 फीसदी को भी अपना शिकार बनाने में सफल होते हैं तो ठीकठाक पैसा बना लेते हैं। लोगों से सिक्योरिटी डिपॉजिट, इंटरव्यू फीस या अन्य चार्ज के नाम पर पैसा जमा करने के लिए कहा जाता है।

फर्जी वेबसाइट: लोगों को गुमराह करने के लिए ठग नामचीन कंपनियों, जॉब पोर्टल या सरकारी विभागों की डुप्लीकेट वेबसाइट बनाते हैं। Team Lease Services में सीनियम वाइस प्रेसिडेंट नीति शर्मा कहती हैं, बेवसाइट बनाने के बाद फिर फरेबी इस पर फर्जी नौकरी पोस्ट करते हैं. टेस्ट लिए जाते हैं। रिजल्ट अपलोड किया जाता है। इसी बीच उनसे तरह-तरह की फीस वसूल ली जाती है।कैंपस प्लेसमेंट: कुछ जालसाल छोटे शहरों में जॉब कंसल्टेंट बनकर सीधे कॉलेज या इंस्टीट्यूट के चेयरमैन से संपर्क करते हैं। वे टॉप फॉर्मों में प्लेसमेंट कराने का वादा करते हैं। इसके बदले एकमुश्त बड़ी रकम वसूल लेते हैं। इंटरव्यू से पहले ही ये चंपत हो जाते हैं।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *