अल्मोड़ा: मंगलवार 19 दिसंबर को जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को जनपद स्तर पर आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17, अण्डर-19 बालिका वर्ग की बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान हवालबाग में किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में अन्डर-19 में स्याल्दे तृतीय स्थान पर, भैंसियाछाना द्वितीय स्थान पर एवं भिकियासैंण प्रथम स्थान पर आया।

वहीं अन्डर-17 में ताकुला तृतीय, स्याल्दे द्वितीय स्थान पर एवं भिकियासैंण प्रथम स्थान पर स्थान पर तथा अन्डर-14 में ताड़ीखेत तृतीय स्थान पर, भैंसियाछाना द्वितीय स्थान पर तथा भिकियासैंण प्रथम स्थान पर रहा।
इस दौरान रजनी वर्मा प्रधान सहायक युवा कल्याण विभाग अल्मोड़ा, संदीप वर्मा, अशोक कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, शिक्षा विभाग से धन सिंह धौनी, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा आदि तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कोच व पी0आर0डी0 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
