• Sun. Mar 29th, 2026

    सरकार से एनपीएस में संशोधन के बजाय हूबहू पुरानी पेंशन लागू करने की मांग

    द्वाराहाट में हुई एनएमओपीएस के पदाधिकारियों की मंथन बैठक

    सोमवार को द्वाराहाट में पुरानी पेंशन बहाली मंच के द्वाराहाट इकाई की एनएमओपीएस के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ एक मंथन बैठक आज संकुल केंद्र द्वाराहाट में आयोजित की गई। बैठक में सरकार से एनपीएस में संशोधन के बजाय हूबहू पुरानी पेंशन लागू करने की एक सूत्रीय मांग पर सभी वक्ताओं ने जोर दिया।

    जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि शीघ्र ही एनएमओपीएस के वार्षिक कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया जाएगा, संघठन के सभी सदस्य इन कार्यक्रमों में तन मन धन के साथ प्रतिभाग करें। प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्य धीरेंद्र पाठक ने कहा कि वोट फॉर ओपीएस की शुरुआत अपने घर से करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक एनएमओपीएस के उद्देश्यों को पहुंचाने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधानाध्यपक पूरन बिष्ट ने और संचालन पेंशन बहाली मंच के सचिव नंदबल्लभ मैनाली ने किया। वहां संरक्षक मंडल से गणेश भट्ट, डा बलवंत अधिकारी और गिरीश मठपाल, प्रा शि संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन कुमार, दीपक पाण्डेय, गोपाल कृष्ण, बृजमोहन मठपाल समेत ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *