• Wed. Mar 25th, 2026

    अल्मोड़ा: 18 जनवरी से होगा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    अल्मोड़ा: नगर में महिला क्रिकेट का  18 जनवरी से आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

    एडम्स में आयोजित होगी प्रतियोगिता

    माँ नन्दा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के क्रम में एक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। इस संर्दभ में महिला समिति ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान प्रदान करने वाले व विशेष रूप से खेलों से जुड़े वरिष्ठ जनों के साथ बैठक कर क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारूप तैयार किया। तय किया गया 7 ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता 18-01-2024 से 28-01-2024 तक सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस प्रतियोगिता को निम्न बिंदुओं के तहत सम्पन्न कराया जायेगा।

    आयु वर्ग 15 से ऊपर गेंद कास्को प्रतियोगिता का समय प्रातः दिन में 12:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक ( आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है) प्रतियोगिता एडम्स गर्ल्स इण्टर कॉलेज के मैदान में सम्पन्न की जायेगी। प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क 1000 रु०, विवाद निस्तारण शुल्क 1000 रू०, देय होगा। एवं विजेता, उपविजेता, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउडर, सर्वश्रेष्ठ फिलडर, सर्वश्रेष्ठ विकेट किपर, सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी ‘वूमन ऑफ द टूनामेंट’ और आकर्षक इनाम दिया जाएगा।

     

    एक खिलाड़ी एक ही टीम में प्रतिभाग कर सकती है। एवं प्रतियोगिता में विवाद निस्तारण समिति का ही निर्णय अंतिम निर्णय माना जायेगा, और सर्वसमिति से यह निर्णय लिया गया कि मीना भैसोड़ा संस्था अध्यक्ष ही इस प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक रहेंगी। इनके सहयोग के लिए विभिन्न समितियो का निम्न प्रकार निर्माण किया गया।

    मैदान निर्देशक राजेन्द्र बोरा, कमल किशोर भट्ट, परितोष जोशी, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, एम्पायर राजेन्द्र बोरा, मनोज सनवाल, रंजन गुरुरानी, यशवंत पवार, विनय विल्सन मुख्य व्यवस्थापक मनोज वर्मा, डॉक्टर मनोज कुमार जोशी, धीरज मर्तोलिया, गोविंद मेहरा, किशन लाल, मनोज पवार। मेडिकल व्यवस्था अशोक पाण्डे, सुरेश कर्नाटक। समिति की सचिव गीता मेहरा ने अपील की है कि अल्मोड़ा नगर एवं उसके आस-पास की महिलायें इस टूनामेंट में अवश्य प्रतिभाग करे। बैठक में समिति के निम्न सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समिति के सदस्य हरीता नेगी, गीता पाण्डे, प्रेमा बिष्ट, तारा भण्डारी, राजेन्द्र बोरा, मनोज वर्मा, डॉ० मनोज जोशी, यशवन्त पवार, रंजन गुरुरानी, परितोष जोशी, गोविंद मेहरा, अर्जुन बिष्ट एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, अभिनव मेहरा आदि उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *