अयोध्या के शिव शंकर की प्रतिज्ञा हुई पूरी शरीर पर बनाया ‘श्रीराम’ का टैटू…
अयोध्या – रामलला का भव्य मंदिर बनने से देश दुनिया में जश्न का माहौल है. अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम विराजमान होंगे. हर कोई अपने-अपने तरीके से श्री राम मंदिर बनने पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहा है. वहीं, राम मंदिर निर्माण को लेकर आपने कई लोगों को संकल्प लेते देखा होगा. किसी ने राम मंदिर के लिए शबरी की तरह प्रतीक्षा की तो किसी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर मौन व्रत रखा, लेकिन धर्मनगरी अयोध्या में एक ऐसा युवा है जिसने रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से पहले अपने शरीर पर प्रभु राम को स्थापित कर लिया है.
दरअसल अयोध्या के लता मंगेशकर चौक के रहने वाले राम भक्त शिव शंकर ने एक प्रतिज्ञा ली थी कि जब प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे, तब अपने शरीर में प्रभु राम का टैटू बनवाएंगे. राम भक्त शिव शंकर की यह प्रतिज्ञा पूरी हुई और उन्होंने अपने पूरे शरीर में प्रभु राम को बसा लिया. वह भव्य मंदिर के निर्माण को देखकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।
प्रभु राम का टैटू बनवाने वाले राम भक्त शिव शंकर ने कहा, ‘हमने प्रतिज्ञा ली थी कि जिस दिन प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे उससे पहले हम अपने शरीर पर प्रभु राम का टैटू बनाएंगे. इतना ही नहीं, जब प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे तो उसकी खुशी में हम प्रभु राम की स्थापना अपने शरीर पर करेंगे. हिंदू धर्म में कहा भी गया है कि प्रभु राम हमारे साथ हमेशा रहते हैं और इसी वजह से हमने अपने शरीर में प्रभु राम का चित्र बनवाया है. प्रभु राम की सब कोई पूजा आराधना करता है और हमारे शरीर में स्वयं प्रभु राम वास करते हैं. प्रभु राम का चित्र देखकर बहुत लोग हमारे साथ सेल्फी लेते हैं और खुश भी नजर आते हैं. जय श्री राम का नारा भी लगते हैं।
