• Mon. Dec 1st, 2025

    उत्तराखंड: अंतिम मतदाता सूची जारी, लगभग एक लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी

    देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों पर है। उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है। इस बार 99,922 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता हैं। जो पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए कहा, राज्य में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक देहरादून जिले में 15 लाख 30 हजार 939 मतदाता हैं। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम एक लाख 94342 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदाता बनने की प्रक्रिया चलती रहेगी। जो छूट गए हैं वे मतदाता बनने के लिए बीएलओ, एसडीएम, डीएम कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रांसजेंडर को बैठकों के माध्यम से मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाता है। उनको भी आगे आना चाहिए।

    उत्तराखंड में आयु वर्ग में जानें कितने मतदाता है। Final voter list released in Uttarakhand
    1- 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 154259 मतदाता हैं।
    2- 70 से 79 आयु वर्ग के 414114 मतदाता हैं।
    3- 60 से 69 आयुवर्ग के 750563 मतदाता हैं।
    4- 50 से 59 आयुवर्ग के 1186686 मतदाता हैं।
    5- 40 से 49 आयु वर्ग के 1704523 मतदाता हैं।
    6- 30 से 39 आयु वर्ग के 2244926 मतदाता हैं।
    7- 20 से 29 आयु वर्ग के 1659290 मतदाता हैं।

    100 साल से अधिक आयुवर्ग में महिलाएं ज्यादा। Final voter list released in Uttarakhand
    प्रदेश में 100 साल से अधिक आयुवर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। सौ साल से अधिक के 1411 मतदाताओं में 853 महिलाएं और 558 पुरुष हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 69974 है।
    तीन जिलों में एक भी ट्रांसजेंडर नहीं। Final voter list released in Uttarakhand
    प्रदेश के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है। सबसे अधिक 138 ट्रांसजेंडर मतदाता हरिद्वार जिले में हैं। जबकि उत्तरकाशी में दो, चमोली में चार, टिहरी में तीन, देहरादून में 77, पौड़ी में 9, पिथौरागढ़ में दो, अल्मोड़ा में पांच, नैनीताल में आठ एवं ऊधमसिंह नगर में 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *