• Tue. Apr 21st, 2026

    अल्मोड़ा अर्बन बैंक ने 5 क्षय रोगियों को 1 वर्ष तक लिया गोद, पौष्टिक आहार किट किए वितरित

    ByD S Sijwali

    Nov 11, 2022


    अल्मोड़ा – अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र बनते हुए 5 टीबी रोगियों को 1 वर्ष की अवधि के लिए गोद लिया।शुक्रवार को बैंक के प्रधान कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बैंक के प्रबन्ध निदेशक / सीईओ पीसी तिवारी ने टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार की किट वितरित किये। तिवारी ने प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त अभियान में बैंक द्वारा आगे भी सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। बैंक के इस सामाजिक योगदान के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बैंक के योगदान को सराहा गया।
    कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्राशु डेनियल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम भट्ट, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनन्द सिंह मेहता, बैंक के सहायक महाप्रबन्धक गोपाल सिंह कड़ाकोटी, सहायक प्रबन्धक दीपक सिंह बिष्ट एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *