• Wed. Apr 1st, 2026

    अल्मोड़ा: डीएम, एसएसपी ने माउंटेन ड्राइविंग स्कूल व परिवहन विभाग के आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    दिनांक 06 फरवरी, 2024- 15 जनवरी, से 14 फरवरी, 2024 तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने माउन्टेन डाईविंग स्कूल आई0टी0बी0पी0 बिमोला कटारमल में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सुरक्षा कार्मिको व स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिलाधिकारी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमें हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलाने के लिये जो नियम बनाये गये है वे हम सभी को दुर्घटनाओं से बचाने के लिये बनाये गये है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि हमें वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने व ओवर स्पीड का ध्यान रखना चाहिये। उन्होने कहा कि हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु रोड दुर्घटनाओं की वजह से होती है।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मोटर ट्रान्सपोर्ट ड्राईविंग द्वितीय स्तर कोर्स (बैच सं0 104) में प्रथम स्थान पर जोनिश कुमार, द्वितीय स्थान पर सत्यवीर सिंह एवं तृतीय स्थान पर रहे सुनील कुमार को कोर्स प्रमाण-पत्र प्रदान किये। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिन्चा ने मोटर ट्रान्सपोर्ट ड्राईविंग द्वितीय स्तर कोर्स (बैच सं0 105) में प्रथम स्थान पर रहे प्रशान्त कुमार, द्वितीय स्थान पर गगनदीप एवं तृतीय स्थान पर रहे गणेश सिंह को कोर्स प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मुख्य विकास अधिकारी आंकाक्षा कोण्डे ने स्नो ड्राईविंग कोर्स (बैच सं0 02) प्रथम स्थान पर रहे सतीश कुमार, द्वितीय स्थान पर करन शर्मा एवं तृतीय स्थान पर रहे रवि यादव को कोर्स प्रमाण पत्र प्रदान किये।


    कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि यातायात के नियम आपके जीवन को बचाने के लिये बनाये गये है इसलिऐ हमेंशा यातायात के नियमों का पालन करना सीखे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे आना चाहिये। इस दौरान वाहन दुर्घटना के समय किस तरह से बचाव कार्य किया जाता है का डेमों जवानों द्वारा दिखाया गय। इस अवसर पर द्वितीय कमाण्डेड आईटीबीपी पुनीत सचदेवा, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह, अनिता चन्द्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *