• Sat. Mar 21st, 2026

    एनयूजे उत्तराखण्ड के पौड़ी में जसपाल नेगी जिलाध्यक्ष एवं रत्नमणी भट्ट बने महासचिव

    सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। जनपद के पत्रकारों की यहाँ आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की जनपद पौड़ी गढ़वाल कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर जसपाल नेगी एवं महासचिव पद पर रत्नमणी भट्ट सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने संगठन विषयक विस्तृत जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से साझा की। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर कार्य करते हुए संगठन का विस्तार करने व समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    जिसमें शासन स्तर पर मुख्यमंत्री मंत्री व सूचना सचिव से मिलकर समस्याओं के निवारण के लिए वार्ता की जाएगी। प्रदेश प्रचार मंत्री पुष्पेंद्र राणा ने संगठन को मजबूत करने और सभी से पारदर्शिता बरतने की बात कही।

    इस अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारिणी के लिए सचिव चंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष डबल सिंह मियां, प्रचार मंत्री पंकज रावत को चुना गया। बैठक में यूनियन की प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनसूया प्रसाद घायल, राजीव गौड़, हिमांशु बडोनी, दीपक बर्तवाल, मुकेश कुमार, यतेंद्र रावत, गणेश नेगी, इंद्रजीत असवाल, अनुज, दलीप कश्यप आदि मौजूद रहे। बैठक का कुशल संचालन रतनमणि भट्ट ने किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *