• Sat. Mar 21st, 2026

    भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड का आंठवा त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न, प्रदेश कार्य समिति की घोषणा

    भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड  का  दो दिवसीय 8 वाँ  त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर में दिनांक : 10.02.2024 को शुभारंभ हुआ तथा दिनांक : 11.02.2024 को संपन्न हुआ।


    कार्यक्रम  में  मुख्य अतिथि नीता चौबे जी, भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    रही, अनुपम जी , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मुख्य वक्ता,  सुषमा शर्मा जी, भारतीय मजदूर  संघ की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख, बृजेश बनकोटी जी, स्नेहपाल, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री जी , चंद्रशेखर सिंह , सह प्रांत प्रचारक , विशिष्ठ अतिथि रहे।
    मुख्य अतिथि श्रीमति नीता चौबे जी ने कहा कि महिलाओं को अपने आप पर  भरोसा होना चाहिए  कि वे किसी भी सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर सकती है साथ ही  उन्होंने पुरुषो  से भी कहा कि  उन्हें महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाना चाहिए और उन्हे हर संभव  सहयोग करना चाहिए।
    अनुपम जी , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मुख्य वक्ता ने  कहा कार्यकर्ताओं से कहा की राष्ट्र की , उद्योग की और स्वयं की समृद्धि  हेतु संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यों के लिए समर्पित भाव से समय दें ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *