• Wed. Mar 25th, 2026

    बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों के सम्मान, नशे से दूर रहने के आह्वान के साथ पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने आयोजित किया राइका में सम्मान समारोह

    Byswati tewari

    Feb 13, 2024 #almora news


    अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधानसभा अल्मोड़ा के बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम को लगातार आयोजित कर युवाओं को अपने भविष्य को निखारने के लिए प्रेरित किया जा रहा है है।इसी के तहत छात्रों के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कालेज हवालबाग (अल्मोड़ा) में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कर्नाटक द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।तदुपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने त्याग और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरण पेश किया है जिसके परिणामस्वरूप छात्रों ने बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी उच्च स्थान प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम से छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है।

    कर्नाटक ने जोर देते हुए कहा कि छात्र अपने अवगुणों का त्याग करें,कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ पढाई जारी रखें और कुसंगति से दूर रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य स्कूली बच्चों का आत्मविश्वास,मनोबल को बढ़ाना व उन्हें प्रोत्साहित करना है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मानसिक रूप से तैयार रहकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच सकें।उन्होंने अपने संवाद में छात्रों से कहा कि पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करना अत्यन्त आवश्यक है ताकि आप मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।कर्नाटक ने कहा कि वे विगत कई वर्षों से युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम चला रहे हैं और जनवरी 2024 से उन्होंने इस मुहिम को अपना एक लक्ष्य बना लिया है जिसके तहत वे युवाओं को सम्मानित कर,खेल सामग्री वितरित कर तथा चौपाल लगाकर उन्हें नशे से दूर रहने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं।आज के कार्यक्रम में पुनः उन्होंने युवाओं से कहा कि वर्तमान में गांव -गांव में नशा रूपी दानव अपने पैर फैला रहा है । नशे के दुष्परिणामस्वरूप युवा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होकर कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

    इस नशे रूपी दलदल में समा जाने का रास्ता तो है किन्तु इसकी गिरफ्त में आने पर वापसी या सही मार्ग पर आने का कोई भी रास्ता नहीं है।अतः युवाओं को नशे /तनाव से दूर रखने तथा भटकाव के मार्ग में जाने से बचाना व उन्हें विभिन्न शारीरिक दक्षता के खेलों से जोडना उनकी प्राथमिकता है।प्रधानाचार्य डॉ.कपिल नयाल ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि समाज हित में उनके द्वारा किये गये कार्यो की जितनी सराहना की जाय वह कम है ।कर्नाटक द्वारा विगत कई वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षक/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित किये जाने का कार्य किया गया और उनकी यह मुहिम लगातार जारी है। जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है।इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संजय पांडे,तारा दत्त भट्ट,डॉ .प्रदीप सिंह सलाल, डॉ.निर्मल कुमार पंत,दिनेश चंद्र पपनै,धनसिंह धौनी,प्रमोद कुमार पाण्डे,कमलेश जोशी,नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,भावना वर्मा,सुमन पाठक,कविता जोशी,योगिता तिवारी आदि सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें,कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी, गोविंद प्रसाद,प्रकाश मेहता,सुधीर कुमार,भगवत आर्या,मनोज कुमार,आशा मेहता,मीना भट्ट,पायल काण्डपाल,हिमांशी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *