• Tue. Mar 17th, 2026

    नफरत की राजनीति को परास्त करो, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ विषय पर आयोजित हुआ चर्चा कार्यक्रम

    हाल ही में महिला दिवस सप्ताह के दौरान जनवादी महिला समिति और समता के संयुक्त तत्वाधान में नगरपालिका में सभा आयोजित हुईं। जिसमें नफरत की राजनीति को परास्त करो, लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ विषय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य पुष्पा कैड़ा, मुख्य वक्ता राज्य अध्यक्ष सुनिता पाण्डे, अध्यक्षता समिति की पूर्व अध्यक्ष राधा नेगी रही मंचासिन साथी अल्मोड़ा महिला समिति की ज़िला अध्यक्ष तारा पंत, समता कॉर्डिनेटर भगवती गुसाईं, आशा कॉर्डिनेटर ममता वर्मा रहे ।

    5 यूनिटों की एडवा साथी समेत आशा, भोजनमाता, डी वाई एस एफ आई, बि जी वि एस, सीटू के साथी उपस्थित रहे, गोष्ठी में यूसीसी के जन विरोधी प्रावधानों के खिलाफ़, नफ़रत की राजनीती के खिलाफ़, धर्म का राजनीती में हस्तक्षेप के विरूद्ध, घृणा पूर्ण नफरत फ़ैलाने बयानों पर रोक लगाए जाने,अंकिता केस में न्याय में देरी के खिलाफ़, पत्रकार आशुतोष की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ़ महिला हिंसा के खिलाफ़, महंगाई, राशन,, बेरोजगारी के खिलाफ़ आवाज उठाई गई, विल्किस बानो की संघर्षपूर्ण जीत पर खुशी जताई गई। महिला आरक्षण बिल अविलंब पास किए जाने की मांग की गई , महिला हिंसा से सुरक्षा की तमाम एजेंसियों को चाक चौबंद करने की मांग की गई। गोष्ठी में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।और जनगीत गाए गए। कार्यकृम का संचालन जिला सचिव पूनम तिवारी और भानु पांडे , रजनी पंत ने संयुक्त रूप से किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *