• Fri. Feb 13th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू पर मुकदमा दायर; विधेयकों पर सहमति रोकने पर केरल सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

केरल सरकार ने एक असामान्य कदम उठाते हुए 23 मार्च को राज्य विधानसभा से पारित चार विधेयकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी न दिये जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार ने विधेयकों को लंबे समय तक और अनिश्चित काल तक लंबित रखने और बाद में उन्हें राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखने के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी मुकदमा दायर किया।

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा बगैर किसी कारण के विधेयकों को मंजूर न करने को असंवैधानिक कदम घोषित करने का न्यायालय से अनुरोध किया है। इन विधेयकों में विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 2) विधेयक, 2021; केरल सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022; विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2022; और विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 3) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

राज्य का तर्क है कि 11 से 24 महीने पहले विधान सभा द्वारा पारित विधेयकों, जो पूरी तरह से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में थे, पर सहमति रोकने की राष्ट्रपति को सलाह देने की केंद्र सरकार की कार्रवाइयों ने संविधान के संघीय ढांचे को विकृत और बाधित कर दिया। .यह तर्क दिया गया कि यह संविधान के तहत राज्य को सौंपे गए डोमेन में एक गंभीर अतिक्रमण भी था। केरल के राज्यपाल ने पूरे 7 विधेयकों को, जिन्हें उन्हें खुद निपटाना था, लेकिन उन्होंने इन सभी विधेयकों को राष्ट्रपति के पास आरक्षित कर दिया। हालांकि, 7 विधेयकों में से एक भी केंद्र-राज्य संबंधों से संबंधित नहीं है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *