• Thu. Mar 19th, 2026

    दिनदहाड़े मासूम बच्ची का अपहरण, CCTV में कैद हुईं वारदात

    दिनदहाड़े मासूम बच्ची का अपहरण, CCTV में कैद हुईं वारदात

    हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों के साथ यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब हो गई। सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति मासूम बच्ची का अपहरण कर ले जाते हुए कैद हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र यादराम निवासी संभल अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ उनकी तीन साल की बेटी ज्योति भी थी। व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई।मामले की जानकारी महेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी डेरा डाले हुए है। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *