अल्मोड़ा: सपा के रमेश सनवाल भी भाजपा से प्रभावित, सदस्यता ग्रहण की
बुधवार दि० 17/04/24 को ग्राम प० – नकोट के ग्वाड स्थान पर पूर्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के रमेश सनवाल उर्फ रोमी ने समाजवादी पार्टी को छोडकर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उनके साथ ही विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा ने सदस्यता ग्रहण करवायी तथा उनके साथ दिगम्बर दत्त सनवाल, मोहन राम, दिवान सिंह सहित कई लोगो ने सदस्यता ली।
इस अवसर पर प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष, हरीश प्रसाद मण्डल अध्यक्ष, समय डालाकोटी भुवन तिवारी, महेन्द्र महरा, जीवन सिंह , प्रताप सिंह , दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश वालदिया , गोपाल बिष्ट जिला मंत्री सहित अनेको लोगो ने खुशी जताई।
