• Thu. Feb 12th, 2026

अजब-गजब! महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म

पाकिस्तान में रावलपिंडी के जिला अस्पताल में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। खबर फैलते ही लोग हैरान हो रहे हैं बच्चों व महिला के हैल्थ को लेकर कई सवाल कर रहे हैं। डॉक्टरों को मुताबिक, महिला और बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को गुरुवार रात लेबर पेन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और लंबे ऑपरेशन के बाद महिला ने सेक्सटुपलेट्स यानि 6 बच्चों यानि 4 लड़के और 2 लड़कियों को जन्म दिया है और हर बच्चे का वजन 2 पाउंड से कम था।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चे और उनकी मां स्वस्थ हैं। हालांकि, बच्चों को ICU में रखा गया है। हजारा कॉलोनी के रहने वाले वहीद ने अपनी पत्नी जीनत को लेबर पेन के चलते गुरुवार को पंजाब के रावलपिंडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों का कहना है कि करोड़ों लोगों में से किसी एक को सेक्सटुपलेट्स होता है। .
लेबर रूम में तैनात डॉक्टर ने बताया कि यह कोई सामान्य डिलीवरी नहीं थी, इसमें काफी जटिलताएं आईं।बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को थोड़ी दिक्कतें हुई हैं, लेकिन कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस चमत्कार के बाद से डॉक्टर और स्टाफ काफी खुश हैं। डॉक्टर ने कहा, आखिरकार भगवान ने मां और बच्चों की जान बचा ली। रिपोर्ट के मुताबिक, 4.7 बिलियन लोगों में से किसी एक को ही सेक्सटुपलेट्स होता है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *