• Mon. Mar 23rd, 2026

    अल्मोड़ा: दो मंजिला मकान में लगी आग पर तीन घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत से पाया काबू

    आज दिनांक 28.04.2024 को तड़के लगभग ढाई बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को ग्राम-आडेला, गोविंदपुर में लकड़ी पत्थर से बने दो मंजिले मकान (बाखली) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
    सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में* लीडिंग फायरमैन श्री किशन सिंह फायर यूनिट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
    ग्राम-आडेला, गोविंदपुर निवासी खीम सिंह, कैलाश सिंह, किशन सिंह के एक साथ बने दो मंजिले मकान (बाखली) में आग लगी थी, जो मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी, फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से 4 डिलीवरी होज पाइप फैलाकर मोटर फायर इंजन से लगातार 3 घंटे तक कड़ी मेहनत और मशक्कत के साथ अग्निशमन कार्य किया गया, अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर गांव के ही पानी के टैंक से पानी लेकर अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई तथा आग में घरेलू सामान, लकड़ी, तख्ते, बल्ली, इत्यादि सामान जल गया।
    प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा महिला फायर कर्मियों के जज्बे व फायर यूनिट टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत और त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

    अग्निशमन टीम:-
    लीडिंग फायरमैन – किशन सिंह
    फायर सर्विस चालक – उमेश चंद्र सिंह
    महिला फायर कर्मी- निकिता,
    महिला फायर कर्मी- प्रियंका राणा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *