बीच राह reel बनाना पड़ा भारी, train की चपेट में आने से युवती की मौत
हरिद्वार। सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी. उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि, हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- अल्मोड़ा : बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए डीएम अंशुल सिंह ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

- कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

- कीर्तिनगर में पी एम पोषण के अंतर्गत पाक कला का आयोजन

- अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने राजकीय चारा व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा का किया स्थलीय निरीक्षण

- उत्तराखंड: हर जिले में खुलेंगे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

