• Sat. Apr 4th, 2026

    अल्मोड़ा: चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए महिला आरक्षी ममता खाती ने किया क्वालीफाई

    अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने Laser Run Senior National Championship 2024 में रजत पदक जीतकर बढ़ाया जनपद पुलिस का मान

    चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

    दिनांक 26 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2024 तक अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में ओपन स्पर्धा में जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस/जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।
    साथ ही 7 मई, 2024 से चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए भी क्वालीफ़ाई किया है।
    आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में श्री अमित सिन्हा, ADG, प्रशासन/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड उत्तराखण्ड महोदय ने 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

    देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा Laser Run Senior National Championship 2024 में रजत पदक जीतकर *जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती* को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *