• Wed. Apr 29th, 2026

    सीडीओ आकांशा ने वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्ययोजना को समय पर पूर्ण कराने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित कार्ययोजना को समय पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जिला विकास अधिकारी श्री एस0के0पंत द्वारा अवगत कराया गया कि एम0जी0नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद को कम से कम 14 लाख मानवदिवस सृजित करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।
    अभी तक माह अप्रैल के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद द्वारा शत-प्रतिशत पूर्ति कर ली गई है। वर्तमान तक जनपद द्वारा श्रमांश में 01 करोड़ से अधिक का व्यय किया जा चुका है।
    योजनान्तर्गत सभी जॉबकार्ड धारकों को आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। आजीविका संवर्धन हेतु व्यक्तिगत परिसम्पत्तियों के सृजन में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। जिससे की ग्रामीणों की आजीविका सुचारू रूप से चल सके।
    जल संरक्षण के कार्यों हेतु विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है। जिन्हें वर्षा ऋतु से पूर्व ही पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
    केन्द्राभिसरण/युगपितीकरण द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्षों के कार्यों हेतु 2122.95 लाख रू0 प्रस्तावित किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों (कृषि, मत्स्य, रेशम, चाय विकास बोर्ड, जड़ी-बूटी, पशुपालन, पंचायती राज विभाग आदि) द्वारा कार्य की मांग के आधार पर योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।
    उक्त बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *