• Sun. Apr 26th, 2026

    मल्ला महल में आयोजित महिला रामलीला बनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र

    अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक एवं सेवा समिति के संयोजन में महिला रामलीला का मंचन जोरी है। ऐतिहासिक स्थल मल्ला महल परिसर में हो रही लीला में गुरुवार देर रात तक दर्शकों ने लीला मंचन का भरपूर आनंद लिया। हनुमान के लंका में प्रवेश के साथ लीला का शुभारंभ हुआ। जहां उन्होंने मां सीता को भगवान का अंगूठी प्रदान की और इसके बाद अशोक बाटिका में फल खाने लगे। उनको रोकने पहुंचे अक्षय कुमार का हनुमान ने बध कर दिया। फिर मेघनाथ हनुमान के बीच संवाद का मंचन किया गया। इसके बाद ब्रह्मपाश में बंधे हनुमान रावण के समक्ष पहुंचे। जहां उन्होंने अपनेबल का परिचय कराया। विभीषणके कहने पर रावण ने उनकी पूंछ में आ लगाने के आदेश दिए। इसके बाद लंका दहन का मंचनहुआ। इस बीच बाल हनुमान प्रसंग भी मंचित किया गया। समापन से पहले अंगद रावण संवाद का शानदार मंचन हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से देररात तक दर्शकों को बांधे रखा। लीला में राम की भूमिका प्रियंका भट्ट लक्ष्मण शुगुन त्यागी सीता हर्षिता तिवारी हनुमान वंशिका अधिकारी सुग्रीव खुशी बिष्ट बाल हनुमान पलक तिवारी जामवंत आशा बिग अक्षय कुमार ज्योति त्यागी मेघनाथ रीता तिवारी रावण प्रीति बिष्ट अंगद सपना सांगा के अलावा जया जोशी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। इधर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुडू व विशेष अतिथियों में उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी आदि रहे। आयोजन में समिति की अध्यक्ष लता तिवारी, संयोजक राजेंद्र तिवारी, रीता तिवारी, खुशी बिष्ट, गीता तिवारी, पुष्पा नेगी, राधा तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी आदि सहयोग कर रहीं हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *