• Fri. Mar 6th, 2026

    सीबीएसई ने बारहवीं व दसवीं के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट में जारी कर दिया गया है।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम  आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in पर अपडेट कर दिए हैं।

    12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने का रिजल्ट 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी पास हुए हैं।

    ऐसे देखें रिजल्ट

    रिजल्ट हेतु  सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। होम पेज पर CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    दसवीं के परिणाम घोषित

    बताते चलें कि इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने और दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है।  हाई स्कूल के छात्र लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

    0.48% बेहतर रहा रिजल्ट

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल (2023) के मुकाबले, 0.48% बेहतर रहा है। पिछले साल हाई स्कूल का पास प्रतिशत 93.12% रहा था जो कि इस साल बढ़कर 93.60% रहा है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *