SSP almora ने दौड़ लगाकर पुलिस बल को अच्छी फिटनेस के लिये किया प्रेरित
एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड,
स्वयं भी दौड़ लगाकर पुलिस बल को अच्छी फिटनेस के लिये किया प्रेरित
दौड़,ड्रिल,शस्त्राभ्यास,सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास
पुलिस लाईन के कार्यालयों व कर्मचारी मैस का किया निरीक्षण
आज दिनांक 17-05-2024 को *श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान *दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल* आदि का अभ्यास कराया गया ।
परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और *कर्मचारी मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
इस दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद,सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा व प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम सहित जनपद के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय शाखाओ,दूरसंचार,फायर स्टेशनों के प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
- Uttarakhand मोबाइल हैक कर उड़ाये लाखों रुपए, झारखण्ड से आरोपी गिरफ्तार

- Almora अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत

- अल्मोड़ा में राजस्व लोक अदालतों का सफल आयोजन, 303 वादों का निस्तारण

- विजिलेंस ने वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

- धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य ,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम – बिट्टू कर्नाटक






