चार बच्चों के साथ लापता महिला सकुशल मिली
नाराज होकर 04 नन्हे बच्चों सहित घर से निकली महिला को धौलछीना पुलिस ने हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद
दिनांक 06/05/2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी 01 व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये चार नन्हे बच्चों के साथ कही चली गई है, जो अभी तर घर वापस नही आयी ।
सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला व बच्चों की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला और 04 बच्चों को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया गया, गुमशुदा महिला ने बताया कि वह किसी बात पर नाराज होकर चली गई थी। पुलिस टीम ने महिला और उसके पति की काउंसलिंग कर भली-भांति समझाया। तत्पश्चात महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया।
परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही को सराहा।
- Verantwortungsvolles Spielen & Beschwerden: Praxistipps für Spieler in Deutschland

- Evolution of Pokies in Australia: From Mechanical Reels to Megaways and Live Streams

- Limites de retrait et programmes VIP pour les joueurs français : guide pratique

- Almora 1 महीने बाद तेंदुए की दहशत से मिली निजात

- Mythes des systèmes de paris pour les joueurs français : guide pratique



