• Thu. Mar 5th, 2026

    हल्द्वानी। दोस्त के साथ गौला नदी में नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया हैं। जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी संजय आर्या उर्फ संजू पेंट करने का काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। शाम को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर नहाते समय वह डूब गया।बताया जा रहा है कि उसी वक्त पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। लोगों की चीखपुकार सुनकर चौकी प्रभारी काठगोदाम फिरोज आलम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर शव को मोर्चरी भेज दियाoke गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजनों को कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि मृतक चार भाइयों में सबसे बडा था।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *