• Mon. Mar 30th, 2026

    धारचूला: जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे समेत दो की मौत

    धारचूला: जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे समेत दो की मौत

    धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक बच्चे समते दो की मौत हो गई।धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सुमित कुवर (32) निवासी खेला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो बच्चे आदित्य (12) और स्पर्श (8) घायल हो गए।

    मंगलवार सुबह 9.30 बजे रोंगती पुल के जीरो प्वाइंट के आगे से आ रहे जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर खाई में गई। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा घायल हो गया, हादसे में वाहन स्वामी 32 वर्षीय सुमित कुंवर पुत्र लाल सिंह कुंवर निवासी खेला, रपली की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में 12 वर्षीय आदित्य और 8 वर्षीय स्पर्श (आदि) घायल हो गए। सूचना मिलने पर 11 वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह और पुलिस जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया। यहां उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की भी मौत हो गई। दूसरे घायल स्पर्श पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर संदीप ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही कर रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *