• Wed. Mar 25th, 2026

    नैना देवी मंदिर में केवल दर्शन के लिए जा सकेंगे रील्स के लिए नहीं

    कपड़ो से संबंधित नए नियम लागू

    वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेंद्र मेलकानी ने कहा कि इस पवित्र मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रील बनाने से बचना चाहिए। साथ ही, उन्हें मंदिर की पवित्रता और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उचित पोशाक पहननी चाहिए।

    उत्तराखंड चार धामों के बाद अब नैना देवी मंदिर में भी रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही कपड़ो से संबंधित नए नियम लागू किए गए हैं।

    मंदिर प्रबंधन ने  रील बनाने के फैसले में रोक लगाई

    रील बनाने पर मोबाइल होंगे जब्त: शैलेंद्र मेलकानी ने बताया कि बीते दिनों एक महिला ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड की थी। जिससे कई भक्तो की भावनाएं आहत हुई है। इसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने  रील बनाने के फैसले में रोक लगाई है। अगर मंदिर परिसर में किसी भी भक्त या पर्यटक को रील बनाते हुए पकड़ा गया तो उसका फोन जब्त किया जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    भारतीय संस्कृति के ही अनुरूप कपड़े पहन कर आए

    कपड़ों से संबंधित कुछ नए नियम: मंदिर का संचालन करने वाले अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधन के प्रवक्ता शैलेंद्र मेलकानी ने बताया कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्ति पीठों में शुमार है। यहां देशभर के कोने कोने से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इसको देखते हुए बताया गया है कि भारतीय संस्कृति के ही अनुरूप कपड़े पहन कर आए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *